छत्तीसगढ़

महानदी जल विवाद जल्द सुलझने वाला है, CM साय बोले- CWC को रिपोर्ट सौंप दी गई है

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ओडिशा दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से हुई मुलाकात और महानदी जल विवाद को लेकर जानकारी दी।

CM साय ने कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी से मुलाकात हुई है और महानदी जल का मामला जल्द सुलझने वाला है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा में डबल इंजन की सरकार है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि महानदी जल का मामला ट्रिब्यूनल में चला और अब CWC (केंद्रीय जल आयोग) को रिपोर्ट सौंप दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब बहुत जल्द इस मामले का समाधान हो जाएगा।

राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर भी बोले CM साय

राहुल गांधी के कार्यक्रम में मां की मिमिक्री को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मां को लेकर अपमान किया गया, वो गलत है।

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी बड़े नेता हैं, उनको ये सब करना शोभा नहीं देता है।” CM साय ने आगे कहा कि इस तरह की हरकतों से राहुल गांधी देश में एक्सपोज हो रहे हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search