छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 24×7 सीएम हेल्पलाइन शुरू होगी, टोल-फ्री नंबर पर दर्ज होंगी शिकायतें, तय समय-सीमा में होगा समाधान

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए एक नई पहल करने जा रही है। राज्य में जल्द ही 24×7 संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रारंभ की जाएगी, जिसके माध्यम से आम लोग अपनी शिकायतें सीधे दर्ज करा सकेंगे।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

हर समय उपलब्ध रहेंगे कर्मचारी

इस हेल्पलाइन में चौबीसों घंटे कर्मचारियों की तैनाती रहेगी, ताकि किसी भी समय नागरिक अपनी समस्याएं साझा कर सकें। इसके लिए एक टोल-फ्री नंबर जारी किया जाएगा, जिस पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराना आसान होगा।

तय समय-सीमा में होगा समाधान

सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य शिकायतों का केवल पंजीयन नहीं, बल्कि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। प्रत्येक शिकायत के लिए एक निश्चित समय-सीमा तय की जाएगी और संबंधित विभागों की जवाबदेही भी तय होगी।

प्रशासनिक व्यवस्था होगी मजबूत:सीएम हेल्पलाइन शुरू होने से विभागों के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही, शासन स्तर पर समस्याओं की मॉनिटरिंग भी आसान होगी।

IMG 20260421 170222यह हेल्पलाइन आम जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि हर नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। यह व्यवस्था पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को और मजबूत करेगी- विष्णुदेव साय,मुख्यमंत्री

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search