छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 6 नए फिजियोथेरेपी कॉलेज,मिली प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिल रही है। प्रदेश सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए राज्य में 6 नए फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों के निर्माण को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। प्रत्येक महाविद्यालय पर करीब 14 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। कुल मिलाकर इस योजना के लिए सरकार ने 83 करोड़ 62 लाख रुपए की स्वीकृति दी है।

नए फिजियोथेरेपी कॉलेज मनेंद्रगढ़, जशपुर, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग और जगदलपुर जिलों में स्थापित किए जाएंगे। यह कॉलेज न केवल आधुनिक इमारतों और प्रयोगशालाओं से लैस होंगे, बल्कि छात्रों के लिए उच्चस्तरीय उपकरण और अधोसंरचना भी उपलब्ध कराएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा

1002920095 removebg previewमुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य शिक्षा नई ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने कहा, “6 नए फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों की स्थापना से प्रदेश के युवाओं को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य शिक्षा मिलेगी और फिजियोथेरेपी सेवाएं गांव-गांव तक पहुंचेंगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button