छत्तीसगढ़राजनीति

प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने पूरे प्रदेश में कड़ा विरोध दर्ज कराया। राजधानी रायपुर के मेकाहारा चौक पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने किया।

भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणियाँ करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को देश का सच्चा सेवक मानने वाली जनता हर बार कांग्रेस के भ्रम में नहीं आती और प्रधानमंत्री के साथ मजबूती से खड़ी रहती है। लेकिन इस बार बिहार के दरभंगा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भरे मंच से प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माता जी को लेकर जो अमर्यादित टिप्पणी की गई, वह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। टिकरिहा ने कहा कि यह घटना राहुल गांधी की मौजूदगी में हुई और इसके बावजूद उन्होंने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी इस तरह की अभद्र राजनीति में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी को इस घटना के लिए देश की जनता और प्रधानमंत्री से माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश के अन्य जिलों में भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इसी तरह पुतला दहन कर विरोध जताया।

भाजयुमो का कहना है कि कांग्रेस पार्टी की राजनीति अब व्यक्तिगत हमलों तक सीमित हो गई है, जो लोकतंत्र और राजनीतिक शिष्टाचार दोनों के लिए घातक है।रायपुर में हुए पुतला दहन कार्यक्रम में भाजयुमो के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button