बिलासपुर: 18 संदिग्ध बांग्लादेशी डिटेंशन सेंटर से रिहा, जांच में भारतीय नागरिक निकले

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद 18 लोगों को डिटेंशन सेंटर से रिहा कर दिया गया है। दस्तावेजों के सत्यापन और जांच के बाद इन 18 लोगों के भारतीय नागरिक होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें रायपुर स्थित डिटेंशन सेंटर से रिहा किया गया।वहीं, बाकी 5 संदिग्धों के दस्तावेजों में कमियां मिलने के कारण उन्हें फिलहाल रोका गया है। इनमें कुछ लोगों के नाम SIR से हटे होने की जानकारी भी सामने आई है। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।बता दें कि 5 सितंबर को STF ने कार्रवाई करते हुए 23 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा था। इसके बाद सभी को जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए रायपुर स्थित डिटेंशन सेंटर भेजा गया था।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पकड़े गए संदिग्धों में जो लोग भारत के नागरिक होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर ही आगे की प्रक्रिया होगी।
अरुण साव बोले- भारतीय नागरिकों पर नहीं होगी कार्रवाई
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पकड़े गए संदिग्धों में जो लोग भारत के नागरिक होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर ही आगे की प्रक्रिया होगी।



