छत्तीसगढ़

रायपुर रेल मंडल में CBI की बड़ी कार्रवाई, सीनियर DME अनमोल उके गिरफ्तार; 77 लाख कैश और 14 लाख के जेवर बरामद

रायपुर। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में पदस्थ भारतीय रेलवे यांत्रिक अभियंता सेवा (IRSME) के अधिकारी और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (DME) अनमोल उके को गिरफ्तार किया है। CBI ने कार्रवाई के दौरान एक बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया है।

CBI के मुताबिक, 13 अगस्त 2026 को दर्ज मामले में आरोप लगाया गया था कि वरिष्ठ DME ने शिकायतकर्ता के लंबित बिलों को मंजूरी देने के एवज में 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद अधिकारी 1 लाख रुपये लेने पर सहमत हुआ।इसके बाद CBI ने 13 अगस्त को जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये एक बिचौलिए के माध्यम से स्वीकार किए। आरोप है कि बिचौलिए ने अधिकारी के निर्देश पर शिकायतकर्ता से रकम ली थी।

रिश्वत की रकम का लेन-देन होने के बाद CBI की टीम ने आरोपी वरिष्ठ DME और बिचौलिए को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी अधिकारी के रायपुर और भिलाई स्थित आवास तथा कार्यालय परिसरों की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान CBI को करीब 77 लाख रुपये नकद मिले। इसके अलावा लगभग 14 लाख रुपये मूल्य के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। बरामद नकदी और आभूषणों को लेकर CBI की जांच जारी है।

CBI ने वरिष्ठ DME अनमोल उके और बिचौलिए को 14 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।CBI अब रिश्वतखोरी के पूरे नेटवर्क, बरामद नकदी और आभूषणों के स्रोत तथा आरोपी अधिकारी की अन्य संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search