छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, CM साय ने किया कंफर्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद बताया कि राज्य में इस वर्ष धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार में किसी भी किसान का धान नहीं रुकेगा। हम सबका धान खरीदते हैं। सभी किसानों एक एक दाना खरीदेंगे। किसानों को उनके मेहनत का पूरा दाम मिलेगा। धान खरीदी की तारीख तय होने के साथ ही अब प्रदेशभर के किसानों में राहत और उत्साह का माहौल है। सरकार का कहना है कि खरीदी केंद्रों की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है और धान तुलाई व परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
राज्य सरकार इस सीजन में 160 लाख मीट्रिक टन रिकॉर्ड स्तर पर धान खरीदी करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए खाद्य विभाग, सहकारी संस्थाओं और मार्कफेड के अधिकारियों की बैठकें लगातार जारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और धान ही छत्तीसगढ़ की पहचान है, इसे सम्मान के साथ खरीदा जाएगा।



