छत्तीसगढ़

भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा टला,PBS-2 में गैस लीकेज के बाद लगी आग, दमकल कर्मियों ने संभाला मोर्चा

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन नंबर-2 (PBS-2) में शुक्रवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ICL के सामने स्थित PBS-2 की पाइपलाइन से गैस का तेज रिसाव हुआ, जो कुछ ही सेकंड में आग की लपटों में बदल गया। घटना की जानकारी मिलते ही बीएसपी के दमकल विभाग ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह ब्लोइंग स्टेशन कोकोवन से जुड़ा हुआ है और यहां से सप्लाई होने वाली ब्लोइंग गैस से संयंत्र की कई विभागीय मशीनें संचालित होती हैं। गैस लीकेज के कारण संयंत्र की अन्य यूनिटों पर असर पड़ने की आशंका बनी रही, हालांकि स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास लगातार जारी हैं।

फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।संयंत्र प्रबंधन ने घटना के तुरंत बाद गैस रिसाव और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को जल्द सामान्य किया जाएगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button