छत्तीसगढ़

नितिन अग्रवाल ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की सौजन्य मुलाकात, दी बधाई

संगठनात्मक मजबूती और राष्ट्रहित के संकल्प पर हुआ संवाद

दिल्ली। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से बिहार सदन में सौजन्य मुलाकात कर उन्हें उनके महत्वपूर्ण दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, पार्टी की भावी रणनीति तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर सकारात्मक और प्रेरक चर्चा हुई। मुलाकात के बाद नितिन अग्रवाल ने कहा कि नितिन नबीन का संगठन के प्रति अटूट समर्पण, सतत सक्रियता और कार्यकर्ताओं के साथ जीवंत संवाद पार्टी की वैचारिक शक्ति और संगठनात्मक ढांचे को निरंतर सशक्त करता है।

नितिन अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नबीन के सक्षम नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी सेवा, अनुशासन और राष्ट्रहित के मूल मंत्र के साथ और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button