छत्तीसगढ़

कल बारामती में अजित पवार का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

बारामती। महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे प्रभावशाली और सशक्त स्तंभ, उप मुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन से पूरे राज्य समेत देश में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अजित पवार का अंतिम संस्कार कल 29 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे उनके पैतृक गढ़ बारामती में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार में राज्य और केंद्र के वरिष्ठ नेता, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थकों के शामिल होने की संभावना है।

कड़े अनुशासन, निर्णायक नेतृत्व और विकासपरक सोच के लिए पहचाने जाने वाले अजित पवार ने महाराष्ट्र की राजनीति को दशकों तक दिशा दी। उनके निधन को राज्य की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। सरकार की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के CM साय ने जताया गहरा दुःख

सीएम साय ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जी समेत अन्य लोगों के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।अजित पवार जी का सम्पूर्ण जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित रहा। उनका असमय देहावसान न केवल उनके परिजनों एवं समर्थकों के लिए, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की अद्भुत शक्ति प्रदान करें। ॐ शान्ति

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button