CG Budget Session Date Announced: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक, कुल 15 बैठकें होंगी, राज्यपाल का अभिभाषण और वित्तीय कार्य होंगे प्रमुख

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा आगामी बजट सत्र 23 फरवरी 2026 से प्रारंभ होगा। यह सत्र 20 मार्च 2026 तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस सत्र में कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी।
सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से
सत्र के पहले दिन, 23 फरवरी को माननीय राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके पश्चात राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न शासकीय कार्यों का संचालन किया जाएगा।
24 फरवरी से सत्र के अधिकांश कार्यदिवसों में प्रश्नोत्तर काल एवं शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। वहीं, 27 फरवरी, 13 मार्च और 20 मार्च को अंतिम ढाई घंटे में अशासकीय कार्य भी लिए जाएंगे।
होली के चलते कई दिन बैठक नहीं
मार्च माह में होली पर्व को ध्यान में रखते हुए 3 मार्च (होलिका दहन), 4 मार्च (होली) तथा इसके बाद 5 और 6 मार्च को विधानसभा की बैठक नहीं होगी। इसके अलावा प्रत्येक शनिवार-रविवार को अवकाश रहेगा।
महत्वपूर्ण तिथियां: 28 फरवरी, 1 मार्च, 7 मार्च, 8 मार्च, 14 मार्च और 15 मार्च – अवकाश
9 से 13 मार्च – नियमित कार्यवाही
16 से 20 मार्च – सत्र का अंतिम चरण,
प्रश्नकाल व शासकीय कार्यवित्तीय और अन्य अहम विधायी कार्य
इस सत्र में वित्तीय कार्यों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्य भी संपादित किए जाएंगे।
सरकार की नीतियों, योजनाओं और बजट से जुड़े मुद्दों पर सदन में चर्चा होने की संभावना है। अधिसूचना जारीयह अधिसूचना छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा द्वारा 29 जनवरी 2026 को रायपुर से जारी की गई है।



