छत्तीसगढ़

रायपुर में 21 फीट ऊंची पंचधातु से बनी अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण, CM साय ने दी 60 लाख की सौगात

रायपुर। रायपुर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 21 फीट ऊंची पंचधातु प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विष्णुदेव साय ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अंबेडकर चौक में प्रतिमा का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता की मिसाल है। उनके नेतृत्व में निर्मित भारतीय संविधान ने वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाया है। उन्होंने कहा कि संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान किया है, जिससे सभी वर्गों को आगे बढ़ने के समान अवसर मिले हैं।

मुख्यमंत्री साय ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बाबा साहेब ने विपरीत परिस्थितियों में भी कोलंबिया विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त कर यह साबित किया कि शिक्षा समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आयोजन समिति की मांग पर मंगल भवन, सामुदायिक भवन सहित विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों के लिए ₹60 लाख की स्वीकृति देने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने नागरिकों से बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता, समानता और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search