छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 8 मई को प्रदेशभर में होगा भव्य सामूहिक विवाह, पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता और सामूहिक सहयोग की मिसाल बन चुकी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 8 मई को प्रदेश के सभी जिलों में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रशासनिक अमला अंतिम व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है।

प्रदेशव्यापी इस आयोजन में विभिन्न धर्मों और समुदायों के 2300 से अधिक जोड़े अपने-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह बंधन में बंधेंगे। इनमें हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध तथा विशेष पिछड़ी जनजातियों के जोड़ों की सहभागिता छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि यह केवल विवाह समारोह नहीं, बल्कि समानता, सम्मान और सामाजिक एकता का उत्सव है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेटियों के विवाह की चिंता को इस योजना ने विश्वास और गरिमा में बदलने का कार्य किया है। योजना संवेदनशील शासन व्यवस्था की अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित करती है।

उल्लेखनीय है कि 10 फरवरी 2026 को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 6,412 जोड़े विवाह बंधन में बंधे थे। इनमें से 1,316 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने प्रत्यक्ष रूप से आशीर्वाद दिया था, जबकि अन्य जिलों के जोड़े वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े थे। इस आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया था।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक नवविवाहित दंपति को 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि वे अपने वैवाहिक जीवन की बेहतर शुरुआत कर सकें। योजना के तहत विवाह संबंधी आवश्यक सामग्री और अन्य व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी जिलों में आयोजन स्थलों पर भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि सभी जोड़ों और उनके परिजनों को सम्मानजनक एवं सुगम वातावरण उपलब्ध हो सके।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search