छत्तीसगढ़

Rcb Vs Kkr IPL Match: 13 मई को शाहरुख ख़ान आएंगे! चर्चाओं का बाजार गर्म

रायपुर। आईपीएल मुकाबलों के चलते राजधानी रायपुर में क्रिकेट का उत्साह चरम पर है। इसी बीच 13 मई को होने वाले मुकाबले को लेकर एक बड़ी चर्चा तेज़ हो गई है- क्या बॉलीवुड सुपरस्टार Shah Rukh Khan रायपुर आ सकते हैं?

दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मैचों में टीम के मालिक शाहरुख ख़ान अक्सर स्टेडियम में नजर आते हैं। ऐसे में रायपुर में होने वाले केकेआर मुकाबले के दौरान उनके आने की संभावनाओं को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। खास बात यह भी है कि मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai का रायपुर में दो आईपीएल मैच आयोजित कराने में अहम योगदान माना जा रहा है और उनके भी मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहने की चर्चा है।

हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों को अब तक शाहरुख ख़ान के दौरे से जुड़ी कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों का कहना है कि यदि अंतिम समय में भी उनके आगमन की सूचना मिलती है, तो सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में रायपुर पुलिस पूरी तरह सक्षम है।

छत्तीसगढ़ी संस्कृति से हुआ RCB टीम का भव्य स्वागत

इधर, आईपीएल के रोमांच के बीच Royal Challengers Bengaluru की टीम के छत्तीसगढ़ पहुंचने पर खिलाड़ियों का पारंपरिक अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। टीम 10 मई को रायपुर में Mumbai Indians के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।रायपुर स्थित रिसॉर्ट में खिलाड़ियों के पहुंचते ही पारंपरिक तिलक, आरती और लोकनृत्य के जरिए उनका अभिनंदन किया गया। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, पारंपरिक संगीत और लोककलाओं ने खिलाड़ियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। कई खिलाड़ी लोक कलाकारों के प्रदर्शन को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए।

इस स्वागत समारोह का वीडियो आरसीबी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया, जिसे अब तक 50 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक व्यंजनों की जानकारी भी दी गई, जिसकी टीम के खिलाड़ियों ने सराहना की।

रायपुर में होने वाले आईपीएल मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। वहीं, खिलाड़ियों के पारंपरिक स्वागत ने खेल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति और मेहमाननवाज़ी को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search