छत्तीसगढ़
Raipur Breaking News: वन रक्षक भर्ती परीक्षा में देरी से नाराज़ अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, मंत्री केदार कश्यप के बंगले का घेराव

रायपुर। नवा रायपुर में वन रक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने वन मंत्री केदार कश्यप के बंगले का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदेशभर से पहुंचे उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग उठाई।
अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्ष 2023 में वन रक्षक भर्ती परीक्षा निकाली गई थी, लेकिन अब तक भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। कई उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट भी दे चुके हैं और लंबे समय से लिखित परीक्षा व अंतिम चयन प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने सरकार से भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और जल्द परीक्षा आयोजित करने की मांग की। वन मंत्री के बंगले के सामने बड़ी संख्या में उम्मीदवार जुटे रहे, जिससे क्षेत्र में कुछ देर तक हलचल का माहौल बना रहा।




