
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर कथित ‘RED ROOM’ टेक्नो पार्टी अब सवालों के घेरे में आ गई है। आरोप है कि पार्टी के प्रमोशन के लिए नाबालिग लड़कियों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कथित तौर पर अश्लील अंदाज में इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी में नशे से जुड़े तत्वों की मौजूदगी को लेकर भी चर्चाएं हैं, जिसके बाद आयोजन को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रचार सामग्री को लेकर भी चर्चा का बाजार गर्म है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या आयोजन से पहले संबंधित एजेंसियों से जरूरी अनुमति ली गई है? क्या आयोजन की पूरी निगरानी की जा रही है? और यदि नाबालिगों के इस्तेमाल के आरोप सही हैं तो इस पर क्या कार्रवाई होगी?
हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस या प्रशासन की ओर से भी इस मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच और तथ्य सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।



