छत्तीसगढ़अपराध

CG BIG NEWS: रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से लूट

रायपुर। राजधानी रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक आज सुबह लूट की वारदात का शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक मॉर्निंग वॉक से वापस लौटते समय बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल लूटकर फरार हो गया।

घटना आर्च ब्रिज के नीचे की बताई जा रही है। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, धरमलाल कौशिक सुबह करीब सवा 8 बजे घर से टहलने निकले थे। इसी दौरान बाइक पर आए एक युवक ने उनका मोबाइल झपट लिया और मौके से भाग निकला। घटना के समय कौशिक अकेले थे।

गौरतलब है कि रायपुर में लगातार मोबाइल लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं। दो दिन पहले ही पंडरी इलाके में एक युवक पर ब्लेड से हमला कर उसका मोबाइल लूट लिया गया था। लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं से शहरवासियों में डर का माहौल है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search