छत्तीसगढ़

रामगढ़ महोत्सव 2026 के समापन में पहुंचे CM साय, सीताबेंगरा-जोगीमारा गुफाओं का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री बोले- रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम, धरोहरों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने मंगलवार को सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड स्थित ऐतिहासिक रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 के समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला मानी जाने वाली Sitabengra Cave का अवलोकन किया और इसकी ऐतिहासिक एवं स्थापत्य विशेषताओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने Jogimara Cave के प्राचीन शिलालेखों और भित्तिचित्रों के साथ-साथ प्राकृतिक धरोहर Hathipol का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री Ramvichar Netam और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री Rajesh Agrawal सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामगढ़ हजारों वर्षों पुरानी सांस्कृतिक चेतना, कला, आस्था और गौरवशाली इतिहास का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह स्थल संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम है तथा राज्य सरकार इन धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि इन ऐतिहासिक स्थलों के विकास से देश-विदेश के पर्यटक छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित होंगे और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search