छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगा नया ‘फॉरेस्ट बॉस’, वन बल प्रमुख (HOFF) के लिए डीपीसी… पैनल में सीनियर अफसरों कौशलेंद्र और अरुण पांडे के नाम… सीएम साय चुनेंगे इनमे से एक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए वन बल प्रमुख (HOFF) और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) के चयन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। सोमवार 25 मई को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें वन विभाग के नए मुखिया के लिए दो वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के नामों पर सहमति बनी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

सूत्रों के अनुसार तैयार किए गए दो सदस्यीय पैनल में वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी Kaushalendra Kumar और Arun Kumar Pandey का नाम शामिल किया गया है। अब इस पैनल को अंतिम मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के पास भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद नए वन बल प्रमुख के नाम की आधिकारिक घोषणा और आदेश जारी किए जाएंगे।

गौरतलब है कि वर्तमान वन बल प्रमुख V. Srinivas Rao 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शासन स्तर पर नए प्रमुख के चयन की प्रक्रिया तेज की गई है, ताकि विभाग में नेतृत्व परिवर्तन सुचारू रूप से हो सके।

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में वन विभाग के नए अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) के रूप में Manoj Pingua के प्रभार संभालने और प्रशासनिक फेरबदल के कारण डीपीसी बैठक कुछ समय के लिए टाल दी गई थी। हालांकि सरकार की प्राथमिकता मौजूदा प्रमुख के रिटायरमेंट से पहले ही नए “फॉरेस्ट बॉस” के चयन को अंतिम रूप देना रही।

वन विभाग में नए नेतृत्व को लेकर अब प्रशासनिक और वन महकमे के भीतर हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में नए PCCF और HOFF के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search