छत्तीसगढ़

CG Cabinet: सुशासन तिहार के बीच अचानक कल कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों की अटकलें

रायपुर। सीएम Vishnu Deo Sai की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार 26 मई को मंत्रालय महानदी भवन में महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 6 बजे आयोजित होगी। मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली दौरे से लौटने के तुरंत बाद बुलाई गई इस बैठक को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हालांकि सरकार की ओर से अभी तक बैठक का आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक बैठक में प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार अभियान की समीक्षा प्रमुख मुद्दा रह सकती है। आम जनता से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण, विकास कार्यों की प्रगति और विभिन्न विभागों की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

सूत्रों का कहना है कि बैठक में जनता को राहत देने वाले कई अहम प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। इनमें अधोसंरचना विकास, नगरीय सुविधाओं के विस्तार, ग्रामीण योजनाओं की प्रगति और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े निर्णय शामिल हो सकते हैं।

गौरतलब है कि राज्य सरकार इन दिनों सुशासन तिहार के जरिए प्रदेशभर में जनसमस्याओं के समाधान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर फोकस कर रही है। ऐसे में कैबिनेट बैठक को सरकार की आगामी रणनीति और बड़े फैसलों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search