छत्तीसगढ़

10 जून को पीएम मोदी की अध्यक्षता में होगी भाजपा-एनडीए मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक, सीएम साय पेश करेंगे छत्तीसगढ़ सरकार का रिपोर्ट कार्ड

नई दिल्ली/रायपुर। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में 10 जून 2026 को नई दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता और एनडीए सहयोगी दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे और राज्य सरकार के कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास परियोजनाओं का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेंगे।

बैठक का प्रमुख उद्देश्य एनडीए शासित राज्यों में सुशासन को और प्रभावी बनाना, विकास कार्यों की गति बढ़ाना तथा राज्यों के बीच सफल योजनाओं और नवाचारों का आदान-प्रदान करना है। विभिन्न राज्यों की उत्कृष्ट योजनाओं और मॉडलों पर चर्चा होगी, ताकि उन्हें अन्य राज्यों में भी लागू किया जा सके।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान, सुशासन तिहार, ग्रामीण विकास, आवास, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हो सकती है। बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के समन्वित मॉडल को लेकर भी विशेष प्रस्तुति दिए जाने की संभावना है।

यह बैठक आगामी वर्षों की विकास रणनीति तय करने और केंद्र-राज्य समन्वय को मजबूत बनाने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search