छत्तीसगढ़

User Charge Increase: रायपुर में बढ़ा सफाई यूजर चार्ज, हर परिवार पर बढ़ेगा मासिक बोझ

रायपुर। रायपुर नगर निगम ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए वसूले जाने वाले यूजर चार्ज में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों के लागू होने से शहर के लगभग 3.60 लाख परिवारों और विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा।

नगर निगम के अनुसार राज्य सरकार के वर्ष 2017 के निर्देशों के तहत प्रत्येक तीन वर्ष में यूजर चार्ज की समीक्षा और संशोधन का प्रावधान है। वहीं कांग्रेस पार्षद दल ने इस बढ़ोतरी का विरोध करते हुए पहले सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

आवासीय संपत्तियों के लिए नई दरें

  • 500 वर्गफीट तक के मकान: ₹30 से बढ़कर ₹40 प्रति माह
  • 501 से 1000 वर्गफीट तक: ₹50 प्रति माह
  • 1000 वर्गफीट से अधिक: ₹80 प्रति माह

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए नई दरें

  • 100 वर्गफीट तक: ₹130 से बढ़कर ₹180 प्रति माह
  • 101 से 300 वर्गफीट: ₹230 से बढ़कर ₹280 प्रति माह
  • 301 से 500 वर्गफीट: ₹300 से बढ़कर ₹350 प्रति माह
  • 501 से 1000 वर्गफीट: ₹400 से बढ़कर ₹450 प्रति माह
  • 1000 वर्गफीट से अधिक: ₹650 से बढ़कर ₹700 प्रति माह

अन्य श्रेणियों में भी बढ़ोतरी

  • शॉपिंग मॉल: ₹0.90 से बढ़ाकर ₹1 प्रति वर्गफीट प्रतिमाह
  • अस्पताल: ₹18,000 से बढ़ाकर ₹26,000 वार्षिक
  • निजी प्राथमिक स्कूल: ₹4,200 से बढ़ाकर ₹4,800 वार्षिक
  • 25 कुर्सियों वाले रेस्टोरेंट: ₹3,960 से बढ़ाकर ₹4,320 वार्षिक

नगर निगम का कहना है कि बढ़ी हुई राशि का उपयोग सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने में किया जाएगा, जबकि विपक्ष इसे जनता पर अतिरिक्त बोझ बता रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search