छत्तीसगढ़

सीतापुर तहसीलदार मारपीट मामला: आंदोलन समाप्त, 4 जून से काम पर लौटेंगे ‘तहसीलदार’

रायपुर। सीतापुर तहसीलदार मारपीट मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले में दो आरोपियों के सरेंडर करने के बाद छत्तीसगढ़ के तहसीलदारों का आंदोलन समाप्त हो गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

संघ ने बताया कि प्रशासन के सहयोगात्मक और सकारात्मक रुख को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि शेष आरोपियों के खिलाफ भी आगामी 15 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इसी आश्वासन के आधार पर संघ ने अपना आंदोलन स्थगित करते हुए घोषणा की है कि 4 जून से प्रदेश के सभी तहसीलदार अपने नियमित कार्यों पर लौटेंगे।

संघ का कहना है कि मामले में न्याय सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन किया गया था। प्रशासन द्वारा कार्रवाई शुरू किए जाने और आगे की कार्रवाई के भरोसे के बाद अब कामकाज सामान्य रूप से संचालित होगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search