छत्तीसगढ़

CG School Reopen News: नहीं बढ़ेगी गर्मियों की छुट्टी, 16 जून से खुलेंगे स्कूल; प्रवेश उत्सव की तैयारियां तेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सरकारी स्कूल 16 जून से फिर खुल जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और संयुक्त संचालकों (JD) को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

स्कूल शिक्षा सचिव ने पत्र जारी कर कहा है कि 16 जून से पूरे प्रदेश में प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए सभी स्कूलों में आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हो सके।

विभाग ने स्कूल भवनों की मरम्मत, रंग-रोगन, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्कूल परिसरों को आकर्षक और स्वागत योग्य बनाने पर भी जोर दिया गया है।

अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने कहा गया है कि प्रवेश उत्सव के दौरान अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन हो तथा अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। विभाग ने सभी जिलों को तैयारियों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search