छत्तीसगढ़

मिशन 2028: आदिवासी सीटों पर कांग्रेस का फोकस, RSS-BJP की रणनीति का होगा मुकाबला

रायपुर। आगामी विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने आज आदिवासी नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित 29 विधानसभा सीटों की राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

बैठक में आदिवासी क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा की बढ़ती गतिविधियों को लेकर नेताओं से फीडबैक लिया गया। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए आदिवासी नेताओं ने स्थानीय स्तर पर RSS और भाजपा के कामकाज तथा उनकी रणनीतियों की जानकारी साझा की। नेताओं ने बताया कि भाजपा और RSS से जुड़े करीब 33 संगठन आदिवासी क्षेत्रों में सक्रिय होकर लगातार काम कर रहे हैं।

कांग्रेस नेतृत्व ने आदिवासी क्षेत्रों में संगठन की सक्रियता बढ़ाने, जनसंपर्क मजबूत करने और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया। बैठक में इस बात पर भी मंथन हुआ कि आदिवासी समाज के बीच भाजपा और RSS की रणनीतियों का प्रभावी जवाब किस तरह दिया जाए।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस मिशन 2028 के तहत आदिवासी बहुल क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति तैयार कर रही है। इसी कड़ी में आदिवासी नेताओं से जमीनी स्तर की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि आगामी चुनावों के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जा सके।

कांग्रेस का मानना है कि आदिवासी सीटों पर बेहतर प्रदर्शन आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता की कुंजी साबित हो सकता है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search