छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार सीरियल किलिंग का खुलासा: रंजिश के चलते 8 लोगों को जहर देकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

3 महीनों में हुई संदिग्ध मौतों का राज खुला, कब्र से शव निकलवाकर कराई गई जांच; ग्रामीणों में खजाने के लिए बलि की भी चर्चा

बलौदाबाजार – जिले के खर्वे गांव में पिछले तीन महीनों में हुई 8 संदिग्ध मौतों के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि गांव के ही 46 वर्षीय रामसहाय जायसवाल ने पुरानी रंजिश और टोना-टोटका के शक में कई लोगों को जहर मिलाकर शराब पिलाई, जिससे उनकी मौत हो गई।

मामला तब गंभीर हुआ जब ग्रामीणों ने 6 जून को कसडोल थाने में आवेदन देकर मौतों की जांच की मांग की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 मृतकों के शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए रायपुर भेजे।

जांच रिपोर्ट में पता चला कि आरोपी ने चूहा मारने के नाम पर जहरीला पदार्थ खरीदा था और उसी का इस्तेमाल वारदात में किया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने जहर का असर देखने के लिए पहले एक कुत्ते पर उसका परीक्षण किया था।

इधर, खर्वे गांव में यह चर्चा भी रही कि आरोपी गड़े हुए खजाने को पाने के लिए 21 लोगों की बलि देना चाहता था। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब तक की पूछताछ और जांच में खजाने के लिए मानव बलि जैसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search