छत्तीसगढ़अपराध

छत्तीसगढ़ में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 7 वाहन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

सरकारी टीम से बदसलूकी करने वालों पर सख्ती

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई और तेज कर दी गई है। 22 जून को केंद्रीय खनि उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और सरगुजा में अभियान चलाकर अवैध खनिज परिवहन में लगे 7 वाहनों को जब्त किया और उनके खिलाफ कार्रवाई की।

जांच के दौरान अंबिकापुर के गांधी चौक क्षेत्र में रेत से भरे टिप्पर की जांच कर रही टीम के साथ वाहन मालिक लड्डन खान और उसके साथियों ने अभद्र व्यवहार, धमकी और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया। मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी लड्डन खान की तलाश जारी है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। ड्रोन निगरानी, विशेष उड़नदस्ता टीमों और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search