छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, एक सप्ताह में शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा- मुख्यमंत्री की मंजूरी मिल चुकी, पहले बस्तर संभाग से होगी शुरुआत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना से अब तक नहीं जुड़ पाईं पात्र विवाहित महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद अगले एक सप्ताह के भीतर योजना का पोर्टल फिर से खोला जाएगा।

मंत्री ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी। सबसे पहले बस्तर संभाग के जिलों में पोर्टल खोला जाएगा, इसके बाद प्रदेश के अन्य संभागों में भी पंजीयन की सुविधा शुरू की जाएगी। इसका लाभ उन पात्र विवाहित महिलाओं को मिलेगा, जो अब तक किसी कारणवश योजना में आवेदन नहीं कर सकी थीं या उनका नाम योजना में शामिल नहीं हो पाया था।

पोर्टल शुरू होने के बाद महिलाएं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकेंगी। विभाग जल्द ही आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा। सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को योजना का लाभ पहुंचाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search