Eastern Slam 2026: सेमीफाइनल में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, शनिवार को होंगे खिताबी मुकाबले

रायपुर। बुढ़ापारा स्थित स्क्वैश कॉम्प्लेक्स में आयोजित ईस्टर्न स्लैम 2026 के पांचवें दिन विभिन्न आयु वर्गों के सेमीफाइनल और प्लेसमेंट मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कई मुकाबले पांच गेम तक चले, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
GU-11 वर्ग में समीक्षा सुगुमार और गौरवी अजमेरा, जबकि BU-11 में रुद्रांश प्रभाकर और युवान वर्मा ने फाइनल में जगह बनाई। युवान वर्मा ने शीर्ष वरीय अगस्त्य उप्पल को हराकर बड़ा उलटफेर किया।
GU-17 में सान्वी कलंकी और आद्या बुधिया ने फाइनल में प्रवेश किया। BU-17 में आर्यमान सिंह ने पांच गेम तक चले मुकाबले में हर्षल राणा को हराया। GU-19 वर्ग में उन्नति त्रिपाठी और देवाश्री अरोड़ा ने जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान बनाया।
BU-19 वर्ग में उत्तर प्रदेश के युशा नफीस ने छत्तीसगढ़ के जिनांश जैन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि राजस्थान के सुभाष चौधरी ने अर्जुन मोरे को मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।प्लेसमेंट मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
GU-13, BU-13, GU-15 और BU-15 सहित कई वर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। BU-13 में निर्वाण पारिख ने दो गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।
अब 27 जून को सभी आयु वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें ईस्टर्न स्लैम 2026 के चैंपियनों का फैसला होगा।




