छत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश, 17 जुलाई को होगी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रस्ताव स्वीकार करते हुए 17 जुलाई को इस पर चर्चा की व्यवस्था दी है।

अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं। विपक्ष ने संकेत दिए हैं कि वह सरकार को प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर घेरने की रणनीति तैयार कर चुका है।

इससे पहले मंगलवार को भी विधानसभा में विपक्ष ने वेदांता हादसे, जल जीवन मिशन में कथित गड़बड़ियों, किसानों के लिए खाद की कमी सहित कई जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा। इन विषयों पर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

अब 17 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष इन सभी मुद्दों को एक बार फिर प्रमुखता से उठाएगा। माना जा रहा है कि सदन में सरकार की नीतियों, प्रशासनिक फैसलों और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जोरदार बहस होगी। राजनीतिक दृष्टि से यह चर्चा मानसून सत्र का सबसे महत्वपूर्ण घटनाक्रम मानी जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search