छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा की कमान अब जयंत वैष्णव के हाथों में

हरीश राठौर के कोरिया एसपी बनने के बाद मिली नई जिम्मेदारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक अहम प्रशासनिक फेरबदल के तहत जयंत वैष्णव को मुख्यमंत्री सुरक्षा (CM Security) का पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें हरीश राठौर के कोरिया जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त होने के बाद सौंपी गई है।
इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने आदेश जारी कर दिया है। जयंत वैष्णव अब मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस आदेश के बाद उन्होंने नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी शुरू कर दी है।





