छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह बारिश के आसार, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना बनी हुई है। मंगलवार सुबह राजधानी रायपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि शहर में सुबह से ही बादल छाए रहे। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के उत्तरी क्षेत्रों में बारिश का प्रभाव अधिक रहने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार से शुरू हुआ भारी बारिश का दूसरा दौर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकता है। हालांकि प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी। भारी बारिश कुछ चुनिंदा स्थानों तक सीमित रह सकती है।

बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियों में हल्का विराम आ सकता है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यदि यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ता है तो प्रदेश में फिर से अच्छी बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश- बीते 24 घंटों में कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं-

  • प्रतापपुर – 11 सेमी
  • लवन (बलौदाबाजार) – 7 सेमी
  • बलौदाबाजार – 7 सेमी
  • मनोरा – 6 सेमी
  • दर्गी, ओड़गी, पलारी और माना – 5-5 सेमी

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 60 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की संभावना: गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा और मुंगेली।हल्की से मध्यम बारिश की संभावना: सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा बिजली गिरने की आशंका के समय सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search