छत्तीसगढ़

अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 KM की कांवड़ यात्रा, भावना बोहरा के नेतृत्व में 500 से अधिक कांवड़िए रवाना

रायपुर – सावन के दूसरे सोमवार को अमरकंटक से निकली कांवड़ यात्रा ने आस्था और भक्ति का भव्य दृश्य पेश किया। मां नर्मदा के उद्गम स्थल से जल लेकर पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में 500 से अधिक कांवड़िए 151 किलोमीटर की पदयात्रा पर रवाना हुए।

यात्रा पूरी करने के बाद कांवड़िए जलेश्वर महादेव डोंगारिया और ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में मां नर्मदा के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।सुबह अमरकंटक में मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद विधायक भावना बोहरा ने कांवड़ में नर्मदा जल धारण कर यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, पत्थलगांव विधायक गोमती साय और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से अमरकंटक शिवमय हो उठा।

अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किलोमीटर का सफर

कांवड़िए पैदल 151 किलोमीटर की दूरी तय कर भोरमदेव और जलेश्वर महादेव डोंगारिया पहुंचेंगे। यहां मां नर्मदा के पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। विधायक भावना बोहरा लगातार दूसरे वर्ष इस कांवड़ यात्रा में शामिल हो रही हैं।

भावना बोहरा ने कहा कि मां नर्मदा का जल लेकर भगवान भोलेनाथ के धाम तक पैदल पहुंचना उनके लिए केवल यात्रा नहीं, बल्कि आस्था और संकल्प का विषय है। उन्होंने बताया कि यात्रा के माध्यम से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जा रही है।

बैगा समाज के 15 लोग भी बने कांवड़ यात्री:इस बार यात्रा में बैगा समाज के 15 महिला-पुरुषों की भागीदारी भी खास रही। हाल ही में सनातन धर्म में वापसी करने वाले इन लोगों ने भी कांवड़ में मां नर्मदा का जल धारण किया और भगवान शिव के जलाभिषेक के संकल्प के साथ पदयात्रा शुरू की।

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक संख्या में कांवड़ियों के शामिल होने का दावा किया गया है। अमरकंटक से शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए भोरमदेव पहुंचेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search