छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। कार्रवाई में नाहटा ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठान भी जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने सुबह करीब 6 बजे कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान भंसाली किराए भंडार और सत्यम विहार स्थित नाहटा के प्रतिष्ठानों में दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।तीन ठिकानों पर जांचजानकारी के अनुसार ईडी की टीमें तीनों परिसरों में दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं। वित्तीय लेनदेन से संबंधित कागजात और अन्य दस्तावेजों की भी पड़ताल किए जाने की जानकारी सामने आई है।

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए परिसरों के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। फिलहाल तीनों ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई जारी है।

किस मामले में छापेमारी, अभी स्पष्ट नहीं

ईडी की यह कार्रवाई किस मामले या जांच से जुड़ी है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। इसलिए कार्रवाई के कारणों को लेकर अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।ईडी की जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई के पीछे की वजह और जांच के दायरे को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search