छत्तीसगढ़

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई बाइक रेंटल सेवा, 24 घंटे का किराया 400 रुपए

बिलासपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बाइक रेंटल (ड्राइव-योरसेल्फ) सेवा शुरू की गई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में यह इस तरह की पहली सेवा बताई जा रही है। बाइक रेंटल की सुविधा स्टेशन परिसर में कोच रेस्टोरेंट के पास उपलब्ध होगी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

इस सेवा का लाभ पर्यटकों, छात्रों, व्यावसायिक यात्रियों के साथ आम नागरिक भी उठा सकेंगे। रेलवे स्टेशन से शहर और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने के लिए यात्रियों को अब ऑटो या टैक्सी पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

24 घंटे तक का किराया 400 रुपए

बाइक रेंटल सेवा के लिए समय के हिसाब से किराया निर्धारित किया गया है।

– 0 से 4 घंटे: 100 रुपए

– 4 से 8 घंटे: 200 रुपए

– 8 से 16 घंटे: 300 रुपए

– 16 से 24 घंटे: 400 रुपए

इस तरह यात्री अपनी जरूरत के अनुसार कुछ घंटों से लेकर पूरे 24 घंटे तक बाइक किराए पर ले सकते हैं।

DL और आधार कार्ड जरूरी:बाइक किराए पर लेने के लिए यात्री को ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड की जानकारी देनी होगी। सेवा लेने वाले यात्रियों को हेलमेट उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि बाइक में पेट्रोल भरवाने की जिम्मेदारी यात्री की होगी।

सेवा के तहत स्कूटी से लेकर पल्सर जैसी बाइक उपलब्ध रहने की जानकारी दी गई है।

ऑटो-टैक्सी के मुकाबले कम खर्च में सफर:बाइक रेंटल सेवा शुरू होने से यात्रियों को स्टेशन से शहर के अलग-अलग हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों तक कम खर्च में आने-जाने का विकल्प मिलेगा। खासकर कुछ घंटों के लिए शहर में रुकने वाले यात्रियों, छात्रों और पर्यटकों के लिए यह सुविधा उपयोगी साबित हो सकती है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पहली बार शुरू की गई यह ड्राइव-योरसेल्फ बाइक रेंटल सेवा बिलासपुर आने वाले यात्रियों के लिए स्थानीय परिवहन का एक नया विकल्प उपलब्ध कराएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search