CG BREAKING NEWS: स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 141 अधिकारीयों को वीरता पदक

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों का ऐलान किया है। वीरता पदक, विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए इस बार बड़ी उपलब्धि सामने आई है। छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों और जवानों के हिस्से में 141 वीरता पदक आए हैं। इसके अलावा प्रदेश के 10 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।
वहीं विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक IPS एमएल कोटवानी को दिया गया है।
इन अधिकारियों को मिला वीरता पदक
छत्तीसगढ़ के IPS पी. सुंदरराज, इंदिरा कल्याण एलेसेला, स्मृति राजनाला, संदीप पटेल और रॉबिंसन गुड़िया को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।
सराहनीय सेवाओं के लिए 10 अधिकारियों का चयन
ओपी शर्मा, अर्चना झा, दीपमाला कश्यप और गायत्री सिंह समेत प्रदेश के 10 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।
यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस के उन अधिकारियों और जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता देता है, जिन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश और प्रदेश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।




