छत्तीसगढ़

महापौर की सरकारी गाड़ी में लगी भीषण आग, धुआं निकलते ही बाहर निकलीं; टला बड़ा हादसा

दुर्ग। शहर के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र स्थित निगम परिसर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महापौर की सरकारी गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। कार से धुआं निकलता देखकर महापौर ने तत्काल वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। उनकी तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और महापौर पूरी तरह सुरक्षित हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी में आग लगते ही देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और सरकारी वाहन जलकर खाक हो गया। निगम परिसर में अचानक उठती आग की लपटों को देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक वाहन बुरी तरह जल चुका था।शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

प्रारंभिक तौर पर वाहन में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटा रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।महापौर के सुरक्षित होने से सभी ने राहत की सांस ली। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search