Korba Breaking News: तालाब में नहाने गईं 3 मासूम सहेलियां गहरे पानी में डूबीं; मौत से बस्ती में पसरा मातम

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। तालाब में नहाने गईं तीन मासूम सहेलियों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान इंदु (7), राखी (8) और साधना (8) के रूप में हुई है। तीनों बच्चियां एक ही बस्ती की रहने वाली थीं और आपस में गहरी सहेलियां थीं।तीनों की मौत की खबर से बस्ती में मातम पसर गया। जिन घरों में बच्चों की हंसी-खुशी गूंजती थी, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्कूल न जाकर घर पर थीं तीनों बच्चियां
जानकारी के मुताबिक, घटना के दिन तीनों बच्चियां स्कूल नहीं गई थीं और घर पर ही थीं। उनके परिजन अपने काम पर चले गए थे। दोपहर के समय तीनों सहेलियां तालाब में नहाने चली गईं। काफी देर तक जब वे घर नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। तालाब के पास पहुंचने पर किनारे पर तीनों बच्चियों के कपड़े और चप्पल मिले।
इसी दौरान तालाब में एक बच्ची का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई और तालाब में खोजबीन शुरू की गई।काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव बरामदघटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ तालाब के पास जुट गई। पाली थाना प्रभारी मनोज कौशिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर बच्चियों की तलाश शुरू की।
काफी मशक्कत के बाद राखी और साधना के शव भी बरामद कर लिए गए। प्रारंभिक जांच में तीनों की मौत डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है।

एक पल में उजड़ गई तीन परिवारों की खुशियां
तीनों बच्चियां एक-दूसरे की सहेलियां थीं। किसी को अंदाजा नहीं था कि तालाब तक उनका यह जाना परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन जाएगा। बच्चों के कपड़े और चप्पल किनारे पर पड़े देखकर परिजनों पर क्या बीती होगी, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।
पाली थाना प्रभारी मनोज कौशिक ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों बच्चियों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।




