छत्तीसगढ़अपराध

Big Breaking News : पूर्व महापौर एजाज ढेबर को 50 करोड़ की फिरौती की धमकी, विदेशी नंबर से आया कॉल

रायपुर। पूर्व महापौर एजाज ढेबर को धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, मोबाइल पर विदेशी नंबर से फोन कर बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई।

बताया जा रहा है कि फोन करने वाले ने खुद को बिश्नोई और अमन साव गैंग से जुड़ा बताया। 50 करोड़ रुपये नहीं देने पर एजाज ढेबर को जान से मारने की धमकी दी गई।

मामले को लेकर एजाज ढेबर ने रायपुर के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं, विदेशी नंबर से आए फोन की तकनीकी जांच के लिए साइबर टीम भी सक्रिय हो गई है। पुलिस कॉल और नंबर से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search