बीरगांव में युवा कांग्रेस-NSUI का प्रदर्शन, CM को काला झंडा दिखाने से पहले पुलिस ने हिरासत में लिया

रायपुर। असम के नगांव में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुए कथित पथराव के विरोध में बुधवार को बीरगांव में युवा कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काला झंडा दिखाने की तैयारी की थी। कई कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर और काला रुमाल लेकर मौके पर पहुंचे थे।
CM के पहुंचने से पहले पुलिस की कार्रवाई
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाकर बसों में बैठाया और वहां से रवाना किया।
यह प्रदर्शन असम के नगांव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुए कथित पथराव के विरोध स्वरूप किया जा रहा था। 22 सितंबर की घटना को लेकर कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया है और जांच की मांग की है।
सीएम साय बीरगांव में विकास कार्यों के भूमिपूजन-लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे.




