छत्तीसगढ़अपराध

“आनंद कुकरेजा से मांगे 25 करोड़, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी; शोएब ढेबर गिरफ्तार”

रायपुर। राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में बीजेपी नेता के भांजे टीनू भारद्वाज से भी पूछताछ की गई है।पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। जांच के दौरान जांजगीर-चांपा निवासी एक युवक को पकड़ा गया था, जो एक होटल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता है। आरोप है कि इसी युवक के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आनंद कुकरेजा को फोन करवाया गया और 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

पूछताछ में शोएब ढेबर का नाम आया

पुलिस की पूछताछ में शोएब ढेबर का नाम सामने आने के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जांच का दायरा बढ़ाते हुए बीजेपी नेता के भांजे टीनू भारद्वाज को भी हिरासत में लिया गया। इसके अलावा होटल के तीन कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी की साजिश में शोएब ढेबर की क्या भूमिका थी और इस पूरे मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं.

हॉटकॉस्पॉट के जरिए सामने आया कनेक्नशन

जांच के दौरान पुलिस को कथित तौर पर पता चला कि इंटरनेट कॉल करने के लिए शोएब ढेबर की ओर से हॉटकॉस्पॉट उपलब्ध कराया गया था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क और आरोपियों के बीच कनेक्शन की जांच कर रही है.

पहले पूर्व महापौर से भी मांगी गई थी 50 करोड़ की रंगदारी

मामले की जांच के दौरान पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग और अमन साहू गैंग के नाम से पूर्व महापौर एजाज ढेबर को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले की भी जानकारी मिली है। इस मामले में एजाज ढेबर ने कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।

पुलिस अब दोनों मामलों के बीच किसी संभावित कनेक्शन की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search