छत्तीसगढ़

‘Top 3 Economy से Olympics तक… We Will Do It Modi Ji’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले- अद्भुत है ये आत्मविश्वास

रायगढ़ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएम मोदी के सम्बोधन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना.

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

प्रधानमंत्री के संकल्पों और भविष्य के लक्ष्यों का उल्लेख करते हुए कार्यक्रम में ‘We Will Do It Modi Ji’ का संदेश गूंजा। इसमें भारत को दुनिया की Top 3 Economy बनाने, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण, भारत को Global Manufacturing Hub बनाने, देश में ओलंपिक खेलों के आयोजन और अंतरिक्ष के क्षेत्र में नए मुकाम हासिल करने जैसे लक्ष्यों का जिक्र किया गया।

कार्यक्रम के बाद मंत्री ओपी चौधरी ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

उन्होंने कहा, “ये ऊर्जा, ये उत्साह, ये आत्मविश्वास अद्भुत है।”कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साहसेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री के संबोधन को सामूहिक रूप से सुना गया। रायगढ़ में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए.

कार्यक्रम के दौरान भारत को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने, आत्मनिर्भरता बढ़ाने, विनिर्माण क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने और अंतरिक्ष समेत विभिन्न क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल करने के संकल्प को प्रमुखता से रखा गया।

प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा प्रदेशभर में सेवा ज्योति यात्रा समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search