छत्तीसगढ़अपराध

धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में डायल 112 में पदस्थ एक आरक्षक की मौत का मामला सामने आया है। आरक्षक का शव रुद्री थाना क्षेत्र स्थित डायल 112 के कंट्रोल रूम में मिला। मृतक की पहचान ओमप्रकाश सोनवानी के रूप में हुई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जानकारी के मुताबिक, कुरूद निवासी ओमप्रकाश सोनवानी की ड्यूटी बीती रात डायल 112 के कंट्रोल रूम में थी। नाइट ड्यूटी के दौरान कंट्रोल रूम में ही उनका शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना से पहले आरक्षक की किसी से बातचीत हुई थी या नहीं।

पुलिस घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के साथ ही मृतक के परिजनों और सहकर्मियों से भी जानकारी ले रही है। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या के कारण को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद घटना से जुड़ी परिस्थितियां और स्पष्ट हो सकेंगी। घटना के बाद मृत आरक्षक के परिवार में शोक का माहौल है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search