छत्तीसगढ़

रायपुर में युवक की धारदार हथियार से हत्या, एक्टिवा नाली में फंसने के बाद बदमाशों ने किया हमला

रायपुर। राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अश्वनी नगर में रविवार देर रात गौसिया मस्जिद के पास एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घनी आबादी वाले इलाके में हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जानकारी के मुताबिक, अश्वनी नगर स्थित गौसिया मस्जिद के पास युवक का दो अज्ञात हमलावरों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने जान बचाने के लिए अपनी एक्टिवा से भागने का प्रयास किया, लेकिन उसकी स्कूटी नाली में फंस गई और वह सड़क पर गिर गया।

इसके बाद पीछा कर रहे हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान डंगनिया निवासी 22 वर्षीय अहमद खान के रूप में हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस, CCTV फुटेज खंगाल रही टीम:घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आला अधिकारियों के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुरानी रंजिश या विवाद बनी हत्या की वजह?

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वारदात पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या किसी अन्य वजह से हुई। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की असल वजह सामने आने की उम्मीद है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search