108 कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, GVK कंपनी दफ्तर का घेराव; 6 महीने की ग्रेजुएटी और एक माह की सैलरी का मामला

रायपुर। राजधानी रायपुर में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी लंबित ग्रेजुएटी और वेतन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने GVK कंपनी के दफ्तर का घेराव कर काम बंद कर दिया।
कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें 6 महीने से ग्रेजुएटी और एक माह का वेतन नहीं मिला है। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोला।
बताया जा रहा है कि करीब 1500 कर्मचारी इस मामले से प्रभावित हैं, जबकि 500 से ज्यादा कर्मचारियों ने कंपनी कार्यालय पहुंचकर घेराव किया।
कर्मचारियों के मुताबिक, पूर्व कंपनी जय अंबे इमरजेंसी प्राइवेट लिमिटेड के कार्यकाल से जुड़ी ग्रेजुएटी और वेतन की राशि अब तक नहीं मिलने से कर्मचारियों में नाराजगी है।
प्रदर्शन की सूचना मिलने पर तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर रखी। कर्मचारियों की मांग है कि उनकी लंबित ग्रेजुएटी और वेतन का जल्द भुगतान किया जाए।



