छत्तीसगढ़

LIVE: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में आकाशगंगा और सारंग का दम, CM साय ने देखा वायु सेना का रोमांचक प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में भारतीय वायु सेना की आकाशगंगा स्काईडाइविंग टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के प्रदर्शन ने समारोह को खास बना दिया। सेंध लेक पर आयोजित एयर शो में वायु सेना के जांबाजों ने आसमान में साहस, सटीकता और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी इस रोमांचक आयोजन को देखा।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

आकाशगंगा टीम ने दिखाया स्काईडाइविंग का रोमांच

भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित स्काईडाइविंग टीम ‘आकाशगंगा’ के आठ प्रशिक्षित पैराशूट जंप इंस्ट्रक्टरों ने स्क्वाड्रन लीडर आर्यन कैंत्युरा के नेतृत्व में 8,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। पैराशूट के जरिए किए गए रोमांचक प्रदर्शन ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

सारंग हेलीकॉप्टर टीम ने दिखाए आसमानी करतब

राज्योत्सव के एयर शो में भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने भी अपने शानदार हवाई करतबों से दर्शकों को रोमांचित किया। पांच हेलीकॉप्टरों वाली इस प्रसिद्ध एरोबेटिक टीम के प्रदर्शन में पायलटों के बीच सटीक तालमेल, कौशल और साहस की झलक देखने को मिली।

राज्योत्सव का आकर्षण बना एयर शो

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर आयोजित इस एयर शो ने समारोह की भव्यता को और बढ़ाया। आकाशगंगा की स्काईडाइविंग और सारंग के हेलीकॉप्टर करतबों के जरिए दर्शकों को भारतीय वायु सेना की साहसिक क्षमताओं को करीब से देखने का अवसर मिला। इन प्रदर्शनों ने युवाओं को सशस्त्र सेनाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने का संदेश भी दिया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search