छत्तीसगढ़

जगदलपुर में गांजे की बड़ी खेप पकड़ाई, 475 किलो गांजा जब्त; 7 आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बोधघाट पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 475 किलो गांजा जब्त किया है। ओडिशा से जगदलपुर आ रही एक पिकअप से गांजे की यह खेप बरामद की गई है। जब्त गांजे की कीमत 2 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जानकारी के मुताबिक, गांजा तस्कर ओडिशा से पिकअप वाहन के जरिए गांजे की बड़ी खेप जगदलपुर ला रहे थे। तस्करी के दौरान पिकअप को सुरक्षित रास्ते से निकालने के लिए बाइक से पायलेटिंग भी की जा रही थी, ताकि रास्ते में किसी तरह की परेशानी न हो।

मामले में बोधघाट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजे की खेप जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई को गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search