छत्तीसगढ़

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को आएंगे छत्तीसगढ़, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इस दौरान वे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी की भी मौजूदगी रहेगी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर नितिन नबीन ने छत्तीसगढ़ आने की सहमति दे दी है। उनका यह दौरा प्रदेश की राजनीति और भाजपा संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जाता है जनजातीय गौरव दिवस

जनजातीय गौरव दिवस प्रत्येक वर्ष 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में इस दिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

इस दिवस का उद्देश्य देश के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी नायकों के योगदान को सम्मान देना और जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं एवं विरासत को संरक्षित करना है। भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व किया था।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search