छत्तीसगढ़

दिवाली की रात डुमरतराई थोक मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानों में करोड़ों का सामान जलकर राख

रायपुर। राजधानी रायपुर के डुमरतराई थोक मार्केट में दीपावली की देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अनाज मंडी परिसर स्थित तीन दुकानों में आग ने जमकर तांडव मचाया। इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख होने की आशंका है। आग की लपटें और धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दिया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जानकारी के मुताबिक, 8 नवंबर की देर रात माना थाना क्षेत्र के डुमरतराई थोक मार्केट की तीन दुकानों में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने वाली दुकानों में दीपक ट्रेडर्स, व्यंकटेश इंटरप्राइजेज और जयराम स्टेशनरी शामिल हैं। ये दुकानें मंडी परिसर में B-164, B-165 और B-166 नंबर पर स्थित हैं।

स्टेशनरी और कन्फेक्शनरी सामान जलकर खाक

बताया जा रहा है कि दुकानों में स्टेशनरी और कन्फेक्शनरी से जुड़े सामान बड़ी मात्रा में रखे हुए थे। इसी वजह से आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते तीनों दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। आग के दौरान दुकानों के भीतर से कई धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

दमकल और SDRF की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग, SDRF और निजी प्लांटों की करीब 10 गाड़ियों को लगाया गया। टीमें काफी मशक्कत कर आग बुझाने में जुटी रहीं।

आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही दुकानों में हुए नुकसान का वास्तविक आकलन किया जा सकेगा। माना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक अग्निकांड में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search