
काशी, कानपुर, अमेठी और रायबरेली में पार्टी के लिए करेंगी काम, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महिला मोर्चा की लगाई गई ड्यूटी
रायपुर। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ BJP महिला मोर्चा की 84 पदाधिकारी उत्तर प्रदेश पहुंची हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के नेतृत्व में पहुंची इन पदाधिकारियों को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की महिला मोर्चा पदाधिकारी काशी, कानपुर, अमेठी और रायबरेली क्षेत्रों में पार्टी के लिए काम करेंगी। यहां वे संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के साथ पार्टी के कार्यक्रमों और महिला मोर्चा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाएंगी।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए महिला मोर्चा की इन पदाधिकारियों की तैनाती को संगठन की चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। विभा अवस्थी के नेतृत्व में पहुंची 84 पदाधिकारी उत्तर प्रदेश में पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी।




